एजुकेशन

SSC CPO Admit Card 2023: एसएससी सीपीओ टियर 2 एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें कब होगी परीक्षा

SSC CPO Admit Card 2023, SSC CPO Tier II Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीपीओ टियर 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा।

Image

SSC CPO Admit Card 2023

SSC CPO Admit Card 2023, SSC CPO Tier II Exam 2023: एसएससी सीपीओ टियर 2 एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए टियर 2 परीक्षा (SSC CPO Tier II Exam 2023) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (SSC CPO Tier II Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CPO Tier II Exam 2023: दिसंबर में कब होगी परीक्षा

एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए टियर 2 परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC CPO Tier II Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 1876 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपए से 1,1,400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article