एजुकेशन

SSC CHSL Result 2023: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट ssc.nic.in पर, जानें कितना होगा कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 22, 2023, 10:16 AM IST

SSC CHSL Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी कर सकत है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

SSC CHSL Result 2023

Photo : iStock

SSC CHSL Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी कर सकता है। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि आयोग रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी करेगा।

SSC CHSL Tier I Result 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 31 मार्च को जारी की गई। जिस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा का आयोजन 26 जून को किया जाएगा।

SSC CHSL Tier I Result 2023: सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL Tier I Expected Cut Off 2023
CategorySSC CHSL Tier I Expected Cut Off 2023
जनरल131 - 132
ओबीसी124 - 125
ईडब्ल्यूएस119 - 120
एससी 109 - 110
एसटी99 - 100
SSC CHSL Result 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article