SSC CHSL Final Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल टियर 2 एग्जाम (SSC CHSL Tier 2 Exam 2024) की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर-की 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
SSC CHSL Final Answer Key 2024: फरवरी में जारी हुआ रिजल्ट
आयोग द्वारा सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 28 फरवरी को जारी किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टियर 2 परीक्षा में कुल 1211 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सफल घोषित किया गया था।
SSC CHSL Final Marks 2024: इस डेट तक डाउनलोड करें मार्क्स
आयोग ने अब एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए 8 अप्रैल तक आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, मार्क्स चेक करने की सुविधा 22 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।
How to download SSC CHSL Final Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीएचएसएल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्मय से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
