एजुकेशन

SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2024: कब आएगा एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड, नवंबर में होगी परीक्षा

SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2024 Release Date: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2024 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी होगा।

Image

SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2024

SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2024: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CHSL Tier 2 Exam 2024: नवंबर में होगी परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर 2024 को किया जाएगा। टियर 2 परीक्षा दो सेशन में होगी। सेशन 1 में कुल तीन सेक्शन और प्रत्येक सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। वहीं, दूसरे सेशन में तीसरे सेक्शन का दूसरा मॉड्यूल होगा। सेशन 1 एग्जाम पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

SSC CHSL Tier 2 Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download SSC CHSL Admit Card 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीएचएसएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHSL Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से एलडीसी, पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 8 अप्रैल से 7 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article