SSC CHSL Tier 2 Result 2023 Expected Date: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर 2 का रिजल्ट जारी करने की ओर एक और कदम बढ़ा लिया है, बता दें एसएससी ने 15 जनवरी, 2024 को एसएससी सीएचएसएल टियर II आंसर की 2023 (SSC CHSL Tier 2 Result 2023) के लिए आपत्ति विंडो बंद कर दी है। अगर आप ने भी एसएससी की इस परीक्षा में भाग लिया था, तो यहां से लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं।
इस आधिकारिक (विंडो बंद होने के बाद) अपडेट के बाद जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर परीक्षा (टियर- II), 2023 में भाग लिया था, उनके लिए रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जाएगी। बता दें, अब आयोग उन आपत्तियों पर विचार करेगा, जो परीक्षार्थियों द्वारा उठाए गए हैं।
विचार प्रक्रिया पूरी होने के बाद SSC CHSL Tier 2 Result 2023 Release कर दिया जाएगा, रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी।
SSC CHSL Tier 2 Answer Key 13 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की आखिरी तारीख कल शाम 4 बजे तक थी, जो कि खत्म हो गई है। अब रिजल्ट जारी करने के प्रोसीजर पर काम चलेगा, जो कि इसी माह पूरा होने की संभावना है।
SSC CHSL Tier 2 Result 2023 How to Check
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दाएं तरफ Results टैब पर क्लिक करें और फिर संबंधित परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आप चाहें तो एसएससी के होमपेज पर Latest News नाम के सेक्शन से भी
SSC CHSL Tier 2 Result 2023 Download Link तक पहुंच सकते हैं। - इस पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकेंगे।
लेटेस्ट अपडेट के लिए आप ssc.nic.in के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी बने रह सकते हैं।
