SSC CHSL Admit Card and Hall Ticket 2022: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त उच्च माध्यमिक शिक्षा स्तरीय परीक्षा (सीएचएसएल) 2022 के लिए तय समय में प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एक बार जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार इन प्रवेश पत्रों को क्षेत्रीय वेबसाइट्स की मदद से भी डाउनलोड कर सकते हैं। क्षेत्रीय वेबसाइटों के लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से उपलब्ध कराए गए हैं।
एसएससी सीएचएसएल ऑनलाइन आवेदन बंद करने के बाद, एसएससी ने उम्मीदवारों को 9 से 10 जनवरी के बीच अपने फॉर्म में सुधार करने की अनुमति दी थी। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
SSC CHSL 2022 दो स्तर में आयोजित की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग टियर 1 फरवरी-मार्च 2023 के लिए निर्धारित है। कर्मचारी चयन आयोग टियर 2 परीक्षा की विस्तार से डेटशीट और डेट्स की घोषणा बाद में की जाएगी।
SSC CHSL Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड
- एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड के टैब को खोलें।
- अपने क्षेत्र की वेबसाइट के लिंक को खोलें।
- अब, एडमिट कार्ड लिंक खोल कर लॉग इन कर लें।
- हॉल टिकट डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए एक कॉपी सेव कर लें।
