एजुकेशन

SSC CGL Tier I Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

SSC CGL Result 2024 Tier I: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां एसएससी सीजीएल टियर 1 के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Tier I Result 2024 Date

SSC CGL Tier I Result 2024: एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट (SSC CGL Tier I Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि सीजीएल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।

SSC GCL Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत हासिल करना होगा। जबकि, अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंका प्राप्त करना अनिवार्य है।

How to download SSC CGL Result 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करक सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Result 2024: सितंबर में हुई थी परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article