एजुकेशन

SSC CGL Result 2023: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट का इंताजर, जानें कब तक होगा जारी

SSC CGL Result 2023, Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया गया था।

Image

SSC CGL Result 2023

Photo : iStock

SSC CGL Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट (SSC CGL Result 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2023 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Tier 1 Exam 2023: जुलाई में हुई परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 4 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

SSC CGL Result 2023 Date: कब आएगा टियर 1 रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सीजीएल टियर 1 रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to Download SSC CGL Tier 1 Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • यहां एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC Result 2023: एमटीएस रिजल्ट का भी इंतजार

एसएससी की ओर से सीजीएल के अलावा एमटीएस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जाना है। एसएससी एमटीएस व हवलदार टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक दो चरणों में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 28 जून को जारी की गई। अभ्यर्थी अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article