SSC CGL Admit Card 2023, SSC CCGL Tier I Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier I Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC CGL Tier I Exam 2023: जुलाई में होगी परीक्षा
आयोग की ओर सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।
SSC CGL Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। बिना इसके परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download SSC CGL Admit Card 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीजीएल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयोजित टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
