एजुकेशन

SSC CGL Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड, जानें ssc.nic.in पर कब होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 12, 2023, 03:51 PM IST

SSC CGL Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CGL Admit Card 2023

SSC CGL Admit Card 2023, SSC CGL Tier 1 Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसकी (SSC CGL Tier 1 Admit Card 2023) डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Exam 2023: जुलाई में होगी परीक्षा

एसएससी की ओर सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। टियर 1 परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

SSC CGL Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC CGL Tier I Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीजीएल टियर 1 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SSC CGL Admit Card 2023: अप्रैल में जारी हुआ नोटिफिकेशन

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 3 अप्रैल से 3 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article