एजुकेशन

SSC CGL 2023 Notification: डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन, ssc.nic.in पर इस डेट तक करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 1, 2023, 12:11 PM IST

SSC CGL 2023 Notification: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद से योग्य अभ्यर्थी ssc.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

SSC CGL Notification 2023

Photo : iStock

SSC CGL 2023, SSC CGL Notification 2023: एसएससी सीजीएल भर्ती का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (SSC CGL Exam 2023) का नोटिफिकेशन आज यानी 1 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का लिए 1 मई 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज से ही शुरू की जाएगी।

SSC CGL Tier I Exam 2023: जुलाई में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक किए जाने की संभावना है। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग की ओर से इस परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

SSC CGL Exam 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 21 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।

How to apply online for SSC CGL Exam 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर होम पेज पर 'Apply' सेक्शन में जाएं।‌
  • यहां SSC CGL Exam 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।

SSC CGL Recruitment 2023: विभिन्न विभागों में होगी भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article