एजुकेशन

अब खेल कूद कर भी बन सकेंगे नवाब, स्पोर्ट्स के दम पर ऐसे मिलेगी सरकारी नौकरी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 11, 2023, 02:49 PM IST

Sarkari Naukri 2023, Government Job under Sports Quota: कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश का नाम रौशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का प्रावधान किया है।

Image

Sports Quota Recruitment 2023

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2023, Government Job under Sports Quota: पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब! आपने बचपने में ये कहावत तो जरूर सुनी होगी लेकिन अब आप खेल कूद कर भी नवाब बन सकते हैं। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य/राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का प्रावधान किया है।

Sports Quota Job 2023: आसानी से प्राप्त करें नौकरी

स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी का सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी को स्पोर्ट्स कोटे के तहत भारतीय रेलवे में जॉब प्रदान की गई थी। दरअसल, केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से देशभर में स्पोर्ट्स कोटे के तहत नौकरी निकाली जाती है। अगर आप भी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो आसानी से सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

Sports Quota Recruitment 2023: स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी

भारत सरकार की ओर से शिक्षा और सरकारी नौकरी के लिए कई कोटा आरक्षित है। इसी तरह एक स्पोर्ट्स कोटा भी होता है। इस कोटा के तहत राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ियों की ही नियुक्ति की जाती है। वहीं, कुछ विभागों में कभी-कभी केवल स्पोर्ट्स कोटा के लिए ही भर्ती निकाली जाती है। स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को कटऑफ सहित अन्य चीजों में छूट प्रदान की जाती है।

Sports Quota Naukri 2023: इन खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 63 खेलों के खिलाड़ियों को नौकरियां दी जाती हैं। स्पोर्ट्स कोटा वॉलीबॉल, बास्केटबाल, हैंड बॉल, बैडमिन्टन, तैराकी, कबड्डी, कुश्ती, बॉडीबिल्डिंग, साइकिलिंग, पॉवर लिफ्टिंग, एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, वाटर पोलो, खोखो समेत विभिन्न खेलों में मिलता है।

Sports Quota Vacancy 2023: इन विभागों में नौकरी का अवसर

अगर आप राज्य, यूनिवर्सिटी लेवल, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं तो रेलवे, आर्मी, डाक विभाग और पुलिस सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी के लिए योग्य माने जाएंगे। आपकी नियुक्ति किसी भी पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप 'सी' या ग्रुप 'डी' के तहत होगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article