एजुकेशन

rajshaladarpan Class 8 Marksheet 2026 Online Download: राजस्थान बोर्ड 8वीं ऑनलाइन मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड, कैसे मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

RBSE 8th Result 2026 Online Marksheet Download from rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान कक्षा 8वीं के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को संबंधित स्कूल से मिलेगी।

Image

राजस्थान बोर्ड 8वीं ऑनलाइन मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड

RBSE 8th Result 2026 Online Marksheet Download from rajshaladarpan.nic.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज 24 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे कक्षा 8वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान कक्षा 8वीं (Rajasthan 8th Result 2026) के नतीजों का ऐलान किया। आरबीएसई (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र शाला दर्पण रिजल्ट (Shala Darpan Result) की आधिकारि वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in से अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें RBSE Rajasthan Board 8th Result Marksheet Download

राजस्थान कक्षा 8वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपनी प्रोविजनल मार्कशीट आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  • RBSE 8th Result 2026 Online Marksheet डाउनलोड करने के लिए छात्र शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Rajasthan Board 8th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी।
  • छात्र अपना रिजल्ट चेक करें और उसमें दी गई सारी जानकारी चेक करें।
  • अब, अपनी ऑनलाइन मार्कशीट का पीडीएफ बनाएं और इसे डाउनलोड करें। साथ ही प्रिंट आउट लेना न भूलें।

बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। यह ओरिजनल मार्कशीट नहीं है। लेकिन इसमें छात्र विषयवार अंकों के साथ ग्रेड और पास/फेल का स्टेट्स देख पाएंगे।

मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?

मार्कशीट लेते हुए छात्र उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। माता-पिता के नाम, छात्र के नाम या अन्य जानकारी में किसी प्रकार की गलती होने पर स्कूल से तुरंत संपर्क करें और आधिकारिक वेबसाइट पर सुधार के लिए आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलडो करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article