एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026 Declared: जारी हो गया राजस्थान 8वीं का रिजल्ट, rajshaladarpan.nic.in से करें डाउनलोड

RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026 Declared On rajshaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थआन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान कक्षा 8वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। छात्र अब rajshaladarpan.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

जारी हुआ राजस्थान 8वीं का रिजल्ट

RBSE 8th Result 2026 Declared on rajshaladarpan.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आज 24 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे कक्षा 8वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान कक्षा 8वीं (Rajasthan 8th Result 2026) के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस साल राजस्थान कक्षा 8वीं का पास प्रतिशत 97.01 रहा है। यह पिछले साल की तुलना में बेहतर है। क्योंकि पिछले साल का पास प्रतिशत 96.2% था।आरबीएसई (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्र शाला दर्पण रिजल्ट (Shala Darpan Result) की आधिकारि वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in से अपना रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर पहले ही जानकारी दे दी थी कि राजस्थान कक्षा 8वीं के रिजल्ट की घोषणा 24 मार्च को जाएगी। बीते दिन यानी 23 मार्च को रिजल्ट जारी करने के समय के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि आज, मंगलवार 24 मार्च को रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और शाला दर्पण रिजल्ट की वेबसाइट से छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र इस स्टोरी में दिए हुए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan 8th Result 2026: इन वेबसाइट से करें रिजल्ट चेक

  1. rajshaladarpan.nic.in
  2. rajeduboard.rajasthan.gov.in
  3. rajresults.nic.in

RBSE Rajasthan 8th Result 2026: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

राजस्थान कक्षा 8वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलों और प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें -

  • राजस्थान कक्षा 8वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
  • मेन वेबसाइट के होमपेज पर 'RBSE Rajasthan Board 8th Result 2026' का लिंक दिया गया है।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और जिले का नाम दर्ज करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करने के कुछ सेकेंड के भीतर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • छात्र रिजल्ट का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लें।

बता दें कि ऑनलाइन जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से 10 से 15 दिन के बाद मिलेगी।

स्क्रूटनी के लिए कब शुरू होगा आवेदन

यदि छात्रों को लगता है कि उनका पेपर अच्छा गया था, लेकिन उसकी तुलना में अंक दिए गए है। तो वह इस भरोसे के साथ राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्क्रूटनी यानी आंसर कॉपी की रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस संबंध में अपने संबंधित स्कूल के शिक्षक या प्रिंसिपल से भी संपर्क कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article