एजुकेशन

Shaheed Diwas 2023 Quiz: शहीद दिवस के बारे में कितना जानते हैं आप? इस क्विज से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 23, 2023, 10:51 AM IST

Shaheed Diwas 2023 Quiz: भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की आज 91वीं पुण्यतिथि है। इसी से जुड़ी यहां एक ऐसी क्विज दी गई है, जो कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अक्सर इसी तरह के सवाल प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं।

Image

शहीद दिवस क्विज (Image Source - PIB)

Shaheed Diwas 2023 Quiz: आज 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। Bhagat Singh, Sukhdev Thapar, Shivaram Rajguru की आज 91वीं पुण्यतिथि है। इन स्वतंत्रता सेनानियों की याद में ही Shaheed Diwas मनाया जाता है। यहां एक ऐसी क्विज दी गई है, जो कि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अक्सर इसी तरह के सवाल प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं।

Shaheed Diwas Quiz

Q1 - भारत में 23 मार्च का दिन क्यों मनाया जाता है?

A. भगत सिंह का जन्मदिन

B. राजगुरु का जन्मदिन

C. सुखदेव का जन्मदिन

D. शहीद दिवस

Q2 - भगत सिंह को इनमे से किस नाम से जाना जाता है?

A. आजाद भगत सिंह

B. वीर भगत सिंह

C. शहीद भगत सिंह

D. अमर भगत सिंह

Q3 - किस वर्ष भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी?

A. 1947

B. 1931

C. 1932

D. 1935

Q4 - भगत सिंह को निम्नलिखित में से किस मामले में फांसी दी गई थी?

A. लाहौर साजिश का मामला

B. सेंट्रल असेंबली में बम फेंकना

C. काकोरी कांड

D. डलहौजी स्क्वायर बम कांड

Q5 - भगत सिंह और राजगुरु ने एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को गोली मार कर मार डाला था, उसका नाम क्या था?

A. एलोन रसेल

B. जेम्स स्कॉट

C. जेम्स बर्न

D. जॉन सॉन्डर्स

Q6 - हम 23 मार्च को शहीद दिवस क्यों मनाते हैं?

A. क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए

B. भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में

C. शिवराम राजगुरु व सुखदेव की जयंती

D. इनमें से कोई नहीं

Q7 - भगत सिंह का जन्म कब हुआ था?

A. 22 दिसंबर 1910

B. 24 सितंबर 1901

C. 26 अगस्त 1906

D. 28 सितंबर 1907

Q8 - भारत की संसद में भगत सिंह की 18 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा किस वर्ष स्थापित की गई थी?

A. 15 अगस्त 2008

B. 26 जनवरी 2008

C. 23 मार्च 2008

D. 27 सितंबर 2009

Q9 - निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक भगत सिंह द्वारा नहीं लिखी गई है?

A. Why I Am an Atheist

B. Jail Diary And Other Writings

C. To Young Political workers

D. Prison Diary

Q10 - भगत सिंह को जब फांसी दी गई तब उनकी उम्र कितनी थी?

A. 23

B. 30

C. 31

D. 25

अपने उत्तर यहां से मिलाएं

Q1-D, Q2-C, Q3-B, Q4-A, Q5-D, Q6-A, Q7-D, Q8-A, Q9-D, Q10-A

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article