एजुकेशन

Summer Vacation in UP: नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में कब से बंद होंगे स्कूल, समर वेकेशन की डेट कंफर्म

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 11, 2023, 08:42 AM IST

UP, lucknow, Kanpur, agra, varanasi, noida Schools Summer Vacation 2023: समर वेकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट कंफर्म हो गई है। जानें यूपी के शहरों में कब से कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Image

Summer Vacation in Lucknow Kanpur Noida Schools

UP, lucknow, Kanpur, agra, varanasi, noida Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना रूप फिर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले बारिश से मौसम सुहाना हो गया था लेकिन अब एक बार फिर गर्मी हो गई है। दोपहर में तेज धूम की वजह से छात्रों को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। ऐसे में छात्रों और उनके पैरेंट्स को बेसब्री से समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार है। यूपी में समर वेकेशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट कंफर्म हो गई है। जानें यूपी के शहरों में कब से कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Summer Vacation in Uttar Pradesh

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करती है जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश की जानकारी दी जाती है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित होने वाली स्कूलों में गर्मी की कुल 40 छुट्टियां होनी हैं। वार्षिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक होंगी। यूपी सरकार का ये कैलेंडर सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर लागू होगा। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा सहित सभी जनपदों में इसी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां होंगी!

Summer Vacation in Lucknow

लखनऊ, बनारस के साथ साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 21 मई से 30 जून तक रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के कैलेंडर के हिसाब से सभी प्राइमरी, माध्यमिक सरकारी और गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

Summer Vacation News Update

समर वेकेशन में बच्चे अपने नाना-नानी के घर घूमने जाया करते हैं। पैरेंट्स भी इस समय का इंतजार करते हैं क्योंकि वह बच्चों के साथ इसी समय घूमने जा पाते हैं। वहीं कुछ बच्चे समर वेकेशन में नई चीजें सीखा करते हैं। आप भी चाहें तो इस बार अपनी पसंद की किसी जगह में घूमने जरूर जाएं। इसी के साथ सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्वीमिंग, स्केटिंग जैसी गतिविधियां सीख सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article