एजुकेशन

Summer Vacation in Uttar Pradesh 2023: नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज में कब से बंद होंगे स्कूल, देखें समर वेकेशन की डेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 11, 2023, 06:57 AM IST

UP, Noida Greater noida Ghaziabad Kanpur lucknow Prayagraj Schools Summer Vacation 2023: यूपी के स्कूली छात्र समर वेकेशन या ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं खुशखबरी ये है कि यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट आ गई है। जानें नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित यूपी के अन्य जिलों कब से कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Image

Summer Vacation in Lucknow Kanpur Noida Schools

UP, Noida Greater noida Ghaziabad Kanpur lucknow Prayagraj Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना रूप फिर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर में तेज धूम की वजह से छात्रों को स्कूल जाने में समस्या हो रही है। दोपहर के समय स्कूल से घर लौटते वक्त बच्चों की हालत खराब हो जाती है। उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले बारिश ने मौसम का मिजाज बदला था और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब फिर गर्मी हो गई है। यूपी के स्कूली छात्र समर वेकेशन या ग्रीष्मकालीन अवकाश का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच खुशखबरी ये है कि यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट आ गई है। जानें नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित यूपी के अन्य जिलों कब से कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Summer Vacation in UP, Noida, Lucknow

उत्तर प्रदेश सरकार के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक होंगी। यूपी सरकार का ये कैलेंडर सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर लागू होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, वाराणसी, आगरा सहित सभी जनपदों में इसी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां होंगी। यह कैलेंडर सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा।

Summer Vacation News Update Lucknow, Ghaziabad, Prayagraj

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करती है जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश की जानकारी दी जाती है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित होने वाली स्कूलों में गर्मी की कुल 40 छुट्टियां होनी हैं। समर वेकेशन में बच्चे समर वेकेशन में नई चीजें सीखा करते हैं। आप भी चाहें तो इस बार अपनी पसंद की किसी जगह में घूमने जरूर जाएं। इसी के साथ सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्वीमिंग, स्केटिंग जैसी गतिविधियां सीख सकते हैं। समर वेकेशन में बच्चे अपने नाना-नानी के घर घूमने जाया करते हैं। पैरेंट्स भी इस समय का इंतजार करते हैं क्योंकि वह बच्चों के साथ इसी समय घूमने जा पाते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article