एजुकेशन

Summer Vacation in Jharkhand 2023: झारखंड में समर वेकेशन की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 11, 2023, 03:03 PM IST

Jharkhand, Ranchi, Bokaro, Jamshedpur, Dhanbad Schools Summer Vacation 2023: उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद झारखंड में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में जल्द समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। जानें डेट्स।

Image

Summer Vacation in Jharkhand Schools 2023

Jharkhand, Ranchi, Bokaro, Jamshedpur, Dhanbad Schools Summer Vacation 2023: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप है और तापमान में इजाफा हो गया है। इसी को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद झारखंड में भी गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों में जल्द समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे झारखंड के स्कूल।

Jharkhand Schools Summer Vacation 2023

जानकारी के अनुसार, झारखंड के स्कूलों में समर वेकेशन 12 मई से शुरू होने वाले हैं और 9 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। कई स्कूलों ने अपने यहां समर वेकेशन की अलग डेट अनाउंस कर दी है। राज्य में 15 मई से लगभग सभी स्कूलों में समर वेकेशन हो जाएगी। पहले झारखंड में 21 मई से 10 जून तक समर वेकेशन होने थे लेकिन गर्मी को देखते हुए अब 12 मई से स्कूल बंद किए जा रहे हैं।

Summer Vacation in Uttar Pradesh

यूपी में स्कूली छात्रों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की डेट कंफर्म हो गई है। त्तर प्रदेश के सभी जिलों में संचालित होने वाली स्कूलों में गर्मी की कुल 40 छुट्टियां होनी हैं। वार्षिक कैलेंडर के अनुसार यूपी के स्कूलों में समर वेकेशन छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक होंगी। यूपी सरकार का ये कैलेंडर सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों पर लागू होगा।

Summer Vacation in Bihar Schools 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अलग अलग डेट्स पर समय वेकेशन रहेगा। पटना के सरकारी स्कूलों में 6 जून से 27 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी। एक तरह से 21 दिन तक पटना के स्कूल समर वेकेशन के चलते बंद रहेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article