एजुकेशन

Haryana School Time Change: 15 नवंबर से बदल जाएगी स्कूल की टाइमिंग, इस राज्य के शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Haryana School Time Change 2024: सर्दी के दिनों की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव का समय भी आ गया है, इसी को देखते हुए हरियाणा राज्‍य सरकार ने पहल कर दी है, जानें अब क्‍या होगी स्‍कूल की टाइमिंग

Image

Haryana School Time Change notice

Haryana School Time Change 2024: हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। (Haryana School Timings Today) सर्दी के दिन शुरू हो गए हैं, ऐसे में माता पिता अपने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंतित हो जाते हैं, (Haryana School Timings 2024) इसलिए हरियाणा राज्‍य सरकार ने स्‍कूल खुलने के समय में बदलाव कर दिया है जानें अब क्‍या होगी स्‍कूल की टाइमिंग

स्कूल की टाइमिंग बदली, Haryana School Timings News

नए निर्देश के अनुसार, सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्‍कूल अब सुबह साढे नौ बजे से खुलेंगे। वहीं, डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्‍कूलों की टाइमिंग भी बदल गई है, सरकार ने ये निदेश दिन दिन पर गिरते तापमान की वजह‍ से दियाहै

सर्दियों में कब से कब तक चलेंगे स्कूल

  • हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 9:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक चलेंगे। (15 नवंबर से 15 फरवरी तक)
  • हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें पहली शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 7:55 बजे के बाद दोपहर 12:30 बजे तक
  • (15 नवंबर से 15 फरवरी तक)
  • हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें दूसरी शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 12:40 बजे के बाद दोपहर सांय 5:15 बजे तक
  • (15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक)

गर्मियों में कब से कब तक चलेंगे स्कूल

  • हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो सिंगल शिफ्ट में चलते हैं, वे सुबह 8:00 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक चलेंगे। (16 फरवरी से 14 नवंबर तक)
  • हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें पहली शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 7:00 बजे के बाद दोपहर 12:30 बजे तक
  • (16 फरवरी से 14 नवंबर तक)
  • हरियाणा राज्य के वो स्कूल जो डबल शिफ्ट में चलते हैं, उसमें दूसरी शिफ्ट वालों की टाइमिंग प्रात: 12:45 बजे के बाद दोपहर सांय 6:15 बजे तक
  • (16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक)
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article