School Reopen In Punjab: पंजाब में भारी बारिश व बाढ़ के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया था। वहीं अब बारिश और बाढ़ का सितम धीरे धीरे शांत होने के बाद एक बार फिर एहतियात के साथ राज्य सरकार ने स्कूलों को पुन: संचालित करने का निर्देश (Punjab School Reopen News) दिया है। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि, कल यानी 17 जुलाई से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल पुन: संचालित किए (Punjab School Reopen News Today) जाएंगे। हालांकि जहां अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहां अभी स्कूल बंद रहेंगे।
एजुकेशन
School Reopen In Punjab: पंजाब में कल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 16, 2023, 04:21 PM IST
