एजुकेशन

School Closed: यूपी में ठंड के चलते बदल गई स्कूल की टाइमिंग, राजस्थान में भी इस तारीख तक विंटर वैकेशन घोषित

School Closed: देशभर में भीषण ठंड का सितम जारी है। ऐसे में कहीं स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं तो कहीं स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।

Image

School Closed

School Closed in UP, Rajasthan, Bihar, Madhya Pradesh: देशभर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी शीतलहर और कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ऐसे में छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है।

UP School Timing Changed: बदल गई स्कूलों की टाइमिंग

माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यूपी के सभी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दी गई है। इससे पहले स्कूल की टाइमिंग सुबह 8:50 बजे से दोहपर 2 बजे तक थी। हालांकि, राज्य में ठंड और कोहरे को देखते हुए अब स्कूल का समय बदल दिया गया है।

Rajasthan School Closed: जयपुर में स्कूल बंद करने का आदेश

इसी तरह कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जयपुर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। बता दें कि 14 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा और 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया गया है।

Winter Vacation 2024: ठंड का सितम जारी

देश के कई राज्यों में ठंड का सितम जारी है। यूपी और राजस्थान की तरह ही देश के अन्य राज्यों में भी स्कूली बच्चों के लिए ठंडी का अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम कि स्थिति को देखते हुए विंटर वैकेशन की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article