एजुकेशन

School Closed: ठंड के चलते इस राज्य में बढ़ी छुट्टियां, अब 20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

School Closed, Chandigarh Winter Vacation Extended: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक ठंडी की छुट्टियां बढ़ा दी है।

Image

Chandigarh School Closed

School Closed, Chandigarh Winter Vacation Extended: उत्तर भारत में भीषण ठंड का सितम जारी है। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में स्कूली बच्चों के लिए भी रोज स्कूल पहुंचना मुश्किल हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां (Chandigarh School Closed) बढ़ाने का आदेश दिया है।

20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

जारी सूचना के अनुसार, चंडीगढ़ में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इससे पहले भीषण ठंड के कारण 13 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए थे।

नहीं होंगी फिजिकल क्लासेज

चंडीगढ़ स्कूल शिक्षा के निदेशक एचपीएस बराड़ द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ के किसी भी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 20 जनवरी तक 8वीं तक की कक्षाएं फिजिकल मोड में नहीं होगी। हालांकि, स्कूल ऑनलाइन मोड में कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।

टाइमिंग में हुआ बदलाव

चंडीगढ़ प्रशासन ने 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है। आदेश के अनुसार, 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और शाम 4 बजे से पहले बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ स्कूल अपने कर्मचारियों के लिए भी टाइमिंग में बदलाव कर सकते हैं।

स्कूल में करें संपर्क

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम कि स्थिति को देखते हुए विंटर वैकेशन की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसी स्थिति में छात्र व उनके अभिभावक संबंधित स्कूल में एक बार जरूर संपर्क कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article