एजुकेशन

18 August 2025 Holiday: जम्मू में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, खराब मौसम को देखते हुए सरकार ने फैसला

18 August 2025 Holiday: जम्मू में खराब मौसम के कारण बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। अब तक 68 लोगों की मौत हो गई और 122 घायल हुए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जम्मू संभाग में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

Image

जम्मू में आज स्कूल बंद

Photo : Times Now Digital

18 August 2025 Holiday Today School Closed: जम्मू में खराब मौसम के कारण बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। अब तक 68 लोगों की मौत हो गई और 122 घायल हुए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जम्मू संभाग में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। वहीं इसके अतिरिक्त, बाबा महाकाल की शाही सवारी के मद्देनजर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी 18 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन जगहों के अलावा कर्नाटक के दो जिलों - चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में भी स्कूल बंद रहेंगे। चंडीगढ़ के सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और कई बादल फटने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को आज (18 अगस्त, सोमवार) को बंद रखने का निर्देश दिया है। जम्मू के स्कूल शिक्षा निदेशक की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "खराब मौसम को देखते हुए, यह आदेश दिया जाता है कि जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल कल, 18 अगस्त को बंद रहेंगे।" भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दो दिनों - 18 और 19 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

कर्नाटक के दो जिलों में स्कूल बंद

कर्नाटक के दो जिलों - चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा जिलों में भी स्कूल बंद रहेंगे। दोनों जिलों में भारी बारिश के लिए आईएमडी के रेड अलर्ट के कारण यह निर्णय लिया गया है। चिक्कमगलुरु की उपायुक्त मीना नागराज ने भारी बारिश के कारण छह तालुकों में आंगनबाड़ियों, प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में आज छुट्टी की घोषणा की। आदेश में कोप्पा, कलासा, मुदिगेरे, श्रृंगेरी और एन.आर. के स्कूल शामिल हैं।

चंडीगढ़ में आज स्कूल बंद

इसके अलावा, चंडीगढ़ के सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यह घोषणा की थी। हालांकि इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया गया, लेकिन प्रशासन ने कहा कि यह छात्रों और स्कूलों की सुविधा के लिए है। अब स्कूल 19 अगस्त (मंगलवार) से खुलेंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article