एजुकेशन

School Closed In Uttarakhand: उत्तराखंड में आसमानी आफत! कल बंद रहेंगे नैनीताल के स्कूल, जिला प्रशासन ने दिया आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2023, 10:14 PM IST

School Closed In Uttarakhand: उत्तराखंड में आसमानी आफत का कहर जारी है। बीते 72 घंटे से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में रेड एलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए नैनीताल प्रशासन ने 13 जुलाई से 16 जुलाई 2023 तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है।

Image

School Closed In Uttarakhand: 13 से 16 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे नैनीताल के स्कूल

School Closed In Uttarakhand: उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक आसमानी आफत ने कोहराम मचा रखा है। दिल्ली यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्य बारिश की चपेट (School Closed News) में हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच जिला प्रशासन ने मौसम विभाग द्वारा दिए गए चेतावनी के तहत 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिया है।

School Closed In Nainital: इस दिन खुलेंगे स्कूल

ध्यान रहे जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक अब स्कूल 14 जुलाई को खुलेंगे। लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और अध्यापकगण व समस्त शैक्षणिक मिनिस्ट्रियल व अन्य कार्मिक कर्मचारी स्कूलों में मौजूद रहेंगे।

School Closed In Pithoragarh: पिथौरागढ़ में भी बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में पिथौरागढ़ में भी कल यानी 10 जुलाई 2023 को कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक शासकीय अर्धशासकीय व प्राइवेट स्कूल कल यानी 10 जुलाई को बंद रहेंगे।

School Closed News: गुरुवार से हो रही है बारिश

बता दें नैनीताल व कुमाऊं में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी पूरे दिन बारिश हुई है। साथ ही यहां लोगों को भूस्खलन का भी डर सता रहा है। कई इलाके इसके चपेट में भी आ चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article