School Closed Today : पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जगहों पर आज भारी बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में मौसम विभाग की तरफ से 28 जनवरी यानी आज उत्तराखंड के चमोली जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों के लिए भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। यहां चमोली से पहले अल्मोड़ा जिले में भी 28 जनवरी की छुट्टी घोषित की गई थी। बारिश की संभालना को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किये थे। साथ ही आंगनबाड़ी भी बंद रखने के आदेश थे। इसके अलावा पिथौरागढ़ में भी आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी हैं।
प्रशासन ने दिए अलर्ट रहने के आदेश
पहाड़ों में हो हरी भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बाद प्रशासन ने जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के कहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बर्फबारी का सिलसिला 31 जनवरी तक जारी रह सकता है। ऊधमसिंह नगर के भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
बताते चलें कि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय तथा जनपद के सभी तहसील क्षेत्र में बारिश हो रही है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से ऊपर बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राना चट्टी से जानकी चट्टी तथा राडी टॉप तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है।
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
बता दें कि कुछ दिन पहले भी उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। ऐसे में सूबे के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया था। नई दिल्ली के आईएणडी सेंटर में वेदर फोरकास्ट में भी पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की जानकारी दी गई थी।
