एजुकेशन

School Closed: यूपी और एमपी के बाद इस राज्य में 22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश

Mumbai School Closed, Maharashtra School Holiday on 22 January 2024: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने 22 जनवरी 2024 को स्कूलों और कॉलेज में अवकाश घोषित किया है।

Image

School Closed

Mumbai School Closed, Maharashtra School Holiday on 22 January 2024: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश (School Closed in Mumbai) घोषित किया है। अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेजों को 22 जनवरी को बंद (Maharashtra School Closed) रखने का आदेश जारी किया गया है।

Maharashtra School Holiday: महाराष्ट्र में अवकाश घोषित

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने 22 जनवरी को राज्य में 'श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस' मनाने का ऐलान किया है। ऐसे में सभी बोर्ड के निजी और सरकारी स्कूल और कॉलेज अब बंद रहेंगे। वहीं, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा 22 जनवरी को होने वाली परीक्षा भी रद्द घोषित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी।

UP School Closed: यूपी में 22 जनवरी तक स्कूल बंद

यूपी के सभी स्कूलों में 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पहले से ही छुट्टी है। ऐसे में अब स्कूल 23 जनवरी से ही खुलेंगे। हालांकि, मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूलों में विंटर वैकेशन बढ़ाया भी जा सकता है।

MP School Closed: एमपी के स्कूलों में छुट्टी

वहीं, श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इस मौके पर राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूल 22 जनवरी 2024 को बंद रहेंगे। ध्यान रहे यह आदेश राज्य सरकार के सभी स्कूलों के लिए लागू होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article