UP (Noida, Firozabad, Bulandshahr, Banda, Deoria) mein Garmi ki Chutti kab Hogi: मई का महीना खत्म होने वाला है और गर्मी अपना कहर बरपा रही है। हीटवेव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को। ऐसे में 2026 की गर्मियों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ते तापमान और भीषण लू के हालातों का रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान और अन्य इलाकों के अधिकारियों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनियों के बाद या तो गर्मियों की स्कूल छुट्टियां पहले ही शुरू कर दी हैं या स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
हीटवेव के चलते गर्मी की छुट्टियां Summer School Holiday
हीटवेव के चलते मथुरा, रायबरेली, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया और अंबेडकरनगर में स्कूलों में तय समय से 5 दिन पहले गर्मी की छुटि्टयां कर दी गई हैं। फिरोजाबाद, बस्ती, बुलंदशहर, बांदा और हाथरस में 8वीं तक के स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। कानपुर और आगरा में 12वीं तक के स्कूलों में आज छुट्टी है। वाराणसी में 12वीं तक स्कूल 25 मई तक बंद हैं।
IMD ने दी जानकारी
हरियाणा, राजस्थान और अन्य इलाकों के अधिकारियों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनियों के बाद या तो गर्मियों की स्कूल छुट्टियां पहले ही शुरू कर दी हैं या स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इस बीच IMD ने अनुमान लगाया है कि मई के मध्य से जून के बीच उत्तरी और मध्य भारत में लू के हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं; कई शहरों में तापमान पहले ही 45°C के पार पहुंच चुका है।
इसके चलते कई राज्यों में CBSE, ICSE, सरकारी और निजी स्कूलों ने छात्रों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए 2026 की गर्मियों की स्कूल छुट्टियों को और लंबा करने का ऐलान किया है।

Summer Holiday
यहां देखें गर्मी की छुट्टी का राज्यवार शेड्यूल School Closed Statewise List :
पूरे भारत में अधिकारियों ने स्कूल कैलेंडर में बदलाव किया है, क्योंकि तापमान लगातार बढ़ रहा है।
दिल्ली : दिल्ली में स्कूल 11 मई से 1 जुलाई, 2026 तक बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 20 मई से 15 जून, 2026 तक रहेंगी।
राजस्थान: राजस्थान के स्कूल भीषण गर्मी की लहर के चलते 17 मई से 20 जून तक बंद रहेंगे।
हरियाणा: पूरे हरियाणा में स्कूल 1 जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे।
बिहार: बिहार के स्कूल 1 जून से 20 जून तक बंद रहेंगे।
तेलंगाना: तेलंगाना ने भीषण गर्मी की लहर जल्दी शुरू होने के कारण 24 अप्रैल से 11 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा पहले ही कर दी थी।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ाई गई छुट्टियां Delhi-NCR School Closed :
दिल्ली-NCR क्षेत्र में इस मौसम के कुछ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किए गए हैं, जिसके चलते अधिकारियों को स्कूली बच्चों के लिए एहतियाती कदम उठाने पड़े हैं। यहां 2026 की गर्मियों की छुट्टियां 11 मई से 1 जुलाई तक जारी रहेंगी, जिससे छात्रों को लगभग 51 दिनों का ब्रेक मिलेगा। अधिकारियों ने बच्चों और बुज़ुर्गों को सलाह दी है कि वे चल रही लू के कारण दोपहर के सबसे गर्म समय में घर से बाहर न निकलें।
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कई जिलों में स्कूलों का समय भी बदलकर सुबह का कर दिया गया है; अब क्लासेज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके।
आगरा में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद
आगरा में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल एक सप्ताह रहेंगे बंद। DiOS आगरा ने जारी किया आदेश 21 मई 2026 से लागू अवकाश रहेगा। हीट वेव और अत्यधिक तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए निर्देश। यूपी बोर्ड CBSE, ICSE, मदरसा बोर्ड समेत सभी मान्यता प्राप्त स्कूल रहेंगे बंद। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर होगी सख्त कार्रवाई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को आदेश पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
