School Assembly News Headlines: आज 9 फरवरी स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, यहां पढ़ें आज की ताजा खबरें और न्यूज हेडलाइंस
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 9, 2026, 06:36 AM IST
School Assembly News Headlines, Aaj Ki News Headlines, Taaja Khabar: यदि आप भी स्कूल में न्यूज हेडलाइं पढ़ने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिएआज यानी 9 फरवरी की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर (School Assembly News Headlines) आए हैं। यहां देखें आज की न्यूड हेडलाइंस और (Aaj Ki News) ताजा खबर।
School Assembly News Headlines: यहां देखें आज 9 फरवरी की स्कूल न्यूज हेडलाइंस
School Assembly News Headlines, Aaj Ki News Headlines, Taaja Khabar: आज के समय में लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान न्यूज हेडलाइन्स पढ़ा (School Assembly News Headlines) जाता है। इससे बच्चों की सामान्य ज्ञान क्षमता बढ़ती है और वे समाज, राजनीति, विज्ञान तथा अर्थव्यवस्था जैसे विषयों को बेहतर ढंग से समझ (Aaj Ki News Headlines) पाते हैं। ऐसे में यदि आप भी स्कूल में न्यूज हेडलाइं पढ़ने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिएआज यानी 9 फरवरी की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। यहां देखें आज की न्यूड हेडलाइंस और ताजा खबर।
School Assembly National News
UIDAI की पहल
UIDAI ने स्कूली बच्चों के लिए 1 करोड़ से ज्यादा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरे कर लिए हैं। इससे आधार से जुड़ी सेवाओं में बच्चों की पहचान और रिकॉर्ड और अधिक सटीक होंगे।
परीक्षा पर चर्चा आज
प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे होगा।
Aaj Ki News Headlines: उत्तर प्रदेश का मामला
उत्तर प्रदेश में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए कहने का आरोप लगा है, जिसकी जांच की जा रही है।
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0
भारत सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 1,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।
TNPSC परीक्षा रद्द
सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण चेन्नई में TNPSC ग्रुप II A की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी गई है।
राजस्थान की नई पहल
राजस्थान सरकार मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष वेलनेस सेल यानी कल्याण प्रकोष्ठ बनाएगी।
दिल्ली को नई ई-बसें
दिल्ली को 500 नई इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं, जिससे DTC के इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है।
School Assembly International News
नाइजीरिया में स्कूल फिर से खुले
उत्तरी नाइजीरिया में लगभग दो महीने तक चले सुरक्षा लॉकडाउन के बाद अब स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया है।
भारत-ग्रीस रक्षा वार्ता
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास के बीच द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है, जिसमें रक्षा सहयोग और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
ईरान का सख्त फैसला
ईरान की अदालत ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को 7 साल की अतिरिक्त जेल की सजा सुनाई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी है।
पुर्तगाल राष्ट्रपति चुना
पुर्तगाल के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में उदारवादी उम्मीदवार ने लोकलुभावन उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की है।
School Assembly Sports News: आज का खेल समाचार
भारत-पाकिस्तान मैच पर बीसीसीआई का बयान
टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच का पाकिस्तान द्वारा बहिष्कार करने की चर्चा पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि इस मामले में फैसला पूरी तरह आईसीसी पर छोड़ दिया गया है।
श्रीलंका की शानदार शुरुआत
टी20 विश्व कप अभियान के अपने पहले ही मैच में श्रीलंकाई टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया।
Aaj Ka Khel Samachar: बीसीबी-पीसीबी की अहम बैठक
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुखों ने लाहौर में भारत के खिलाफ मैच को लेकर आपसी चर्चा की।
अमेरिकी राष्ट्रपति की शुभकामनाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही अमेरिकी क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं और टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
मुंबई ओपन टेनिस खिताब
थाईलैंड की टेनिस खिलाड़ी मनंचया ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
यहां आप आज की न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज के बारे में जान सकते हैं।
