एजुकेशन

SBI SCO Admit Card 2024: जारी हुए एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

SBI SCO Admit Card 2024 Download: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन एडमिट कार्ड को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है।

Image

एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करें

SBI SCO Admit Card 2024 Download Link: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन एडमिट कार्ड को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एसबीआई एससीओ परीक्षा 2024 के माध्यम से 439 पदों को भरा जाएगा।

उम्मीदवार 2 फरवरी तक SBI SCO Admit Card 2024 Download कर सकेंगे। प्रवेश पत्र देखने या डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत लगेगी।

एडमिट कार्ड के अलावा, गैर-लिखित और संशोधित परीक्षा पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी किया गया है। (SBI SCO Recruitment 2023) उम्मीदवार इस संबंध में यहां डायरेक्ट लिंक से नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

SBI SCO Hall Ticket 2024 कैसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'Career'लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा
  • इसके बाद लिखित परीक्षा पोस्ट में से एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सामान्य /ओबीसी / डब्ल्यूएस से संबंधित उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना था। एससी/ एससटी / EWS उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई थी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article