SBI PO Prelims Result 2025 Date, Kab Aayega: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI PO Prelims Result 2025) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही पीओ के पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (SBI PO Prelims Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले सप्ताह तक रिजल्ट घोषित किया जा (SBI PO Result 2025) सकता है। हालांकि इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं (SBI PO Result) हुआ है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SBI PO Prelims Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामि हुए थे। एग्जाम सीबीटी मोड पर निर्धारित थी। यहां अंग्रेजी, न्यूमेरिकल, एबिलिटी और रीजनिंग से कुल 100 मार्क्स के सवाल पूछे गए थे। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check SBI PO Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI PO Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SBI PO Prelims Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- क्वालीफाइंग मार्क्स
- कुल मार्क्स
SBI PO Prelims Result: प्रीलिम्स के बाद मेन्स
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
