एजुकेशन

SBI PO Prelims Result 2022: आज जारी होगा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट? sbi.co.in पर करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 9, 2023, 02:58 PM IST

SBI PO Prelims Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

SBI PO Prelims Result 2022: आज जारी होगा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट? sbi.co.in पर करें चेक

SBI PO Prelims Result 2022, Sarkari Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 9 जनवरी 2023 को जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे।

SBI PO Prelims Exam 2022: कब हुई परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक किया गया था। वहीं, एसबीआई पीओ मेन एग्जाम का आयोजन जनवरी या फरवरी में किया जा सकता है। जबकि, इंटरव्यू फरवरी या मार्च में होने की संभावना है।

SBI PO Prelims Result 2022: आज आएंगे नतीजे

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 9 जनवरी 2023 को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबासइट पर इन स्टेप्स के जरिए रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI PO Prelims Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Join SBI के टैब पर जाएं और Current Openings पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Recruitment of Probationary Officer’s पर जाएं और Download SBI PO Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसबीआई पीओ रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। एसबीआई पीओ रिजल्ट 2023 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article