एजुकेशन

SBI PO Prelims Admit Card 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च, 16 मार्च और 24 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 8 मार्च और 15 मार्च को होनी थी, जिसे किन्हीं कारणों से संशोधित कर दिया गया।

Image

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Admit Card 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO Prelims Exam 2025) का एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI PO Prelims Exam 2025: कब होगी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च, 16 मार्च और 24 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 8 मार्च और 15 मार्च को होनी थी, जिसे किन्हीं कारणों से संशोधित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SBI PO Prelims Admit Card 2025

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article