एजुकेशन

SBI PO Mains Result: स्टेट बैंक वेबसाइट sbi.co.in पर रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 4, 2023, 01:14 PM IST

SBI PO Mains Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिलीज हो रहा है। उम्मीदवार अपना स्कोर जानने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। साथ भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आधिकारिक अपडेट के लिए भी वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।

Image

SBI PO मेन्स रिजल्ट

State Bank PO Mains Result: भारतीय स्टेट बैंक तय समय पर एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 की घोषणा करेगा। वह उम्मीदवार जो एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा यानी मेन्स के लिए उपस्थित हुए थे, वह एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रिलीज होने पर अपने संबंधित परिणाम चेक कर सकते हैं। विस्तार से आए नोटिफिकेशन के अनुसार परिणाम फरवरी 2023 में घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से भी एसबीआई के परिणाम को देखा जा सकता है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स से इस बात का पता चलता है कि एसबीआई पीओ मेन्स परिणाम फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने की सही डेट के बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

SBI PO Mains Result 2022: स्कोर sbi.co.in पर कैसे करें चेक

परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवार यहां दिए सरल स्टेप्स की मदद से परिणाम को चेक कर सकते हैं।

  • एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ मेन्स विंडो चेक करनी होगी।
  • पेज पर उपलब्ध SBI PO Mains Result 2022 लिंक को क्लिक करें।
  • लॉग इन विवरण दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास भी रख लें।
एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2023 को आयोजित हुई थी। यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 पदों की भर्ती के लिए है। इस बारे में ज्यादा विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article