एसबीआई ने जारी किया पीओ भर्ती के लिए कॉल लेटर
SBI PO InterviewCall Letter 2025 Released: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू (चरण-III प्रक्रिया के अंतर्गत) के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। देर न करें इसे तुरंत से डाउनलोड कर लें, यहां खबर में SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से कॉल लेटर डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है याथ ही Direct Link भी दिया गया है।
जो उम्मीदवार SBI PO Interview के लिए योग्य हैं, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट से अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
कब से कब तक डाउनलोड कर सकते हैं कॉल लेटर, SBI PO Interview Call Letter Download Date
उम्मीदवार 30 नवंबर तक अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए क्रेंडिशियल का उपयोग करना होगा जैसे पंजीकरण नंबर, या रोल नंबर और पासवर्ड, जन्म तिथि (dd-mm-yy फॉर्मेट में) दर्ज करनी होगी।
SBI PO Interview Call Letter How to Download
चरण 1: SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
चरण 5: सबमिट पर क्लिक करें और आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा।।
उम्मीदवार ध्यान दें कि उम्मीदवारों को कोई हार्ड कॉपी डाक द्वारा भेजी नहीं जाएगी, यह केवल ईमेल द्वारा भेजी जाएगी। किसी वजह से कॉल लेटर डाउनलोड करने में दिक्कत हो तो कृपया पांच मिनट के बाद दोबारा ट्राई करें।
541 पदों को भरा जाएगा
इस बार, स्टेट बैंक में 541 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक देखें
एसबीआई पीओ (भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर) परीक्षा, भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एसबीआई के लिए प्रबंधन स्तर के अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।