एजुकेशन

SBI PO Exam Date 2025: स्थगित हुई एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा, देखें नया शेड्यूल

SBI PO Exam Date 2025 Postponed: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार sbi.co.in से परीक्षा का नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जानें कैसा रहेगा पैटर्न, और निगेटिव मार्किंग को लेकर क्या है प्रावधान

Image

एसबीआई पीओ परीक्षा तिथि 2025 स्थगित

SBI PO Exam Date 2025 Postponed: भारतीय स्टेट बैंक, SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि बैंक ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के साथ साथ खबर से भी देखा व डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो जानें कैसा रहेगा पैटर्न, और निगेटिव मार्किंग को लेकर क्या है प्रावधान

SBI PO Exam 2025 New Date

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन अब 8, 16, 24 मार्च, 2025 को किया जाएगा। आधिकारिक विवरणिका के अनुसार, परीक्षा 8 और 15 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली थी, जिसे किन्हीं कारणों से संशोधित कर दिया गया।

SBI PO Prelims Exam Pattern 2025

SBI PO प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र में 3 खंड होंगे- अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। उम्मीदवारों को 60 मिनट की समयावधि में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

SBI PO Prelims Exam 2025

प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को 1 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, यानी यदि उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई दंड नहीं होगा।

SBI PO 2025

एसबीआई पीओ श्रेणीवार मेरिट सूची प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। पदों की संख्या (प्रत्येक श्रेणी में) के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

SBI PO New Exam Date 2025 How to Check

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, Career लिंक पर क्लिक करें।
  • अब CURRENT OPENINGS पर क्लिक करें।
  • अब SELECT POST में PROBATIONARY OFFICERS चुनें।
  • अब NOTICE - TENTATIVE DATES OF PRELIMINARY EXAMINATIONS पर क्लिक करेंं

एसबीआई पीओ प्रारंभिक कॉल लेटर

प्रारंभिक एडमिट कार्ड जारी करने की सटीक तारीख नहीं आई है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में इसका प्रिंटआउट भी ले जाने की जरूरत है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 600 पद भरे जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article