एजुकेशन

SBI PO Cut Off 2022: कितना होगा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम का कट ऑफ, जानें यहां

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 19, 2023, 03:49 PM IST

SBI PO Cut Off 2022, SBI PO Prelims Exam 2022: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा जारी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां इस साल की संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

Image

एसबीआई पीओ एग्जाम 2022

Photo : iStock

एससी एसटी SBI PO Prelims Cut Off 2022: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर पदोे पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा जारी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां कट ऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims 2022: कब तक होगी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 17 दिसंबर से शुरू की गई और यह परीक्षा 20 दिसंबर 2022 तक चलेगी। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलता है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम का आयोजन जनवरी या फरवरी में किया जा सकता है। वहीं, इंटरव्यू फरवरी या मार्च में होगा। परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान तय समय के अंदर कर दिया जाएगा।

SBI PO Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पीओ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। इस साल पीओ एग्जाम के लिए 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो परीक्षा की कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Expected Cut Off 2022
Category Expected Cut Off
जनरल 60-66
ओबीसी58-63
एससी / एसटी 52-56
पीडब्ल्यूडी 47-52
ईडब्ल्यूएस 60-66

SBI PO Prelims Cut Off 2022: ध्यान रखें यह बात

आपको बता दें कि यहां दी गई एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की कट ऑफ संभावित है और इसमें बदलाव की पूरी संभावना है। एसबीआई पीओ एग्जाम से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article