एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई ने जारी किया क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, sbi.co.in से ऐसे करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2025 OUT: एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर से रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 जारी

SBI Clerk Prelims Result 2025 Released: इंतजार खत्म! स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, SBI ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई द्वारा आयोजित जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा में भाग लिया था, वे SBI Clerk Prelims Result 2025 Website sbi.co.in पर से SBI Clerk Prelims Result 2025 Check व SBI Clerk Prelims Result 2025 Download कर सकते हैं। हालांकि इस खबर में रिजल्ट को चेक करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

SBI Clerk Prelims Result 2025 Declared

बता दें, एसबीआई ने पहले से रिजल्ट की डेट व टाइम की जानकारी नहीं दी थी, लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत की एजुकेशन टीम लगातार इस रिजल्ट पर नजर बनाए हुए थी।

SBI Clerk Prelims Result 2025 Website

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आधिकारिेक तौर पर sbi.co.in पर जारी किया गया है। हालांकि वैकल्पिक रूप से रिजल्ट पेज तक sbi.co.in/web/careers से पहुंच सकते हैं।

SBI Clerk Prelims Result 2025 Check

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम देखने का तरीका नोट करें

1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

2. होम पेज पर, करियर लिंक पर क्लिक करें।

3. SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।

4. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

5. आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

कब होगी मुख्य परीक्षा, SBI Clerk Mains 2025 Exam Date

SBI ने घोषणा की है कि वह SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 10 अप्रैल, 2025 को करेगा, जिसके लिए अलग से एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां 10.04.2025 और 12.04.2025 हैं।"

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, SBI 13,735 जूनियर एसोसिएट रिक्तियों को भर रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article