एजुकेशन

SBI Clerk Mains Scorecard 2026: एसबीआई ने जारी किया क्लर्क मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड, sbi.co.in से करें चेक

SBI Clerk Mains Scorecard 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से स्कोर देखें। इस खबर में स्टेप बाय स्टेप स्कोर देखने का तरीका बताया गया है।

Image

एसबीआई ने जारी किया क्लर्क मेंस परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026

SBI Clerk Mains Scorecard 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने आज, 10 मार्च को उन कैंडिडेट्स के लिए स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दिया है, जिन्होंने क्लर्क मेंस परीक्षा में भाग लिया था। इन स्कोरकार्ड को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर से देखा जा सकता है। इस खबर से जानें क्लर्क मेंस परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

SBI क्लर्क मेंस एग्जामिनेशन 2026 का रिजल्ट 27 फरवरी को जारी किया गया था। बैंक ने आज स्कोरकार्ड और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दिया।

जो लोग जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पोस्ट के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां से SBI Clerk Mains Scorecard 2026 Download करें-

SBI Clerk Mains Scorecard 2026 Online Check कैसे करें?

  • SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • Career पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा यहां 'Current Opening' पर क्लिक करें।
  • अब Select Post में 'Junior Associates' भरेें
  • ईयर में 2025-26 भरें
  • अब RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) (MAIN EXAM RESULT ANNOUNCED) पर क्लिक करें।
अब आप निम्नलिखित तीन लिंक पाएंगे:
  • PRELIMINARY EXAM RESULT (NEW)
  • MAIN EXAM RESULT (NEW)
  • NOTICE: CANDIDATE SCORE CARD WITH LINK TO DOWNLOAD RESPONSE SHEET ALONG WITH ANSWER KEY SHALL BE MADE AVAILABLE FROM 10.03.2026 ONWARDS

एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2025 में किया गया था। परीक्षा कुज 200 मार्क्स की थी। कैंडिडेट को कुल चार सेक्शन के जवाब देने थे: जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के साथ रीजनिंग एबिलिटी।

इस भर्ती अभियान के जरिए, SBI पूरे भारत में जूनियर एसोसिएट पोस्ट के लिए कुल 5,180 वैकेंसी भर रहा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article