एजुकेशन

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared at sbi.co.in: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared

SBI Clerk Mains Result 2025 Declared at sbi.co.in: एसबीआई क्लर्क परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 जून को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायेरक्ट लिंक से भी एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को किया गया। इस परीक्षा में जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से कुल 200 अंकों के 190 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे और 40 मिनट का समय दिया गया। बता दें कि परीक्षा में गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

How to download SBI Clerk Mains Result 2025

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

SBI Clerk Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 14191 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक क सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article