SBI Clerk Admit Card 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 26 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 12 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी।
SBI Clerk Prelims Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी, 6 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SBI Clerk Prelims Admit Card 2023
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के कुल 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 3515 पद, ओबीसी के 1919 पद, ईडब्ल्यूएस के 817 पद, एससी के 1284 पद और एसटी के 748 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
