एजुकेशन

SBI CBO Final Result 2025 OUT: एसबीआई ने जारी किया सीबीओ परीक्षा का रिजल्ट, sbi.bank.in से करें चेक

SBI CBO Final Result 2025 Released: एसबीआई ने सीबीओ परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

एसबीआई ने जारी किया सीबीओ परीक्षा का रिजल्ट

SBI CBO Final Result 2025 Declared: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) 2025 भर्ती के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर से अपना परिणाम देख सकते हैं, हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

ये परिणाम नवंबर 2025 में भारत भर में 2,964 पदों के लिए आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर जारी किए गए हैं।

SBI CBO Final Result 2025 Pdf Download कैसे करें?

SBI CBO अंतिम परिणाम 2025 ऑनलाइन कैसे देखें

1. SBI CBO Final Result 2025 Official Website पर जाएं

2. Career पर क्लिक करें

3. Recruitment Results पर जाएंं।

4. RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS (FINAL RESULT ANNOUNCED) पर क्लिक करें।

ADVERTISEMENT NO : CRPD/CBO/2025-26/03

ये रहा डायरेक्ट लिंक - SBI CBO Final Result 2025 Pdf Download Link

पदों की जानकारी

इस भर्ती में 2,600 नियमित रिक्तियां और 364 बैकलॉग पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में सफलतापूर्वक उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपनी अनंतिम चयन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article