10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, घर बैठे करें अप्लाई
10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, घर बैठे करें अप्लाई
कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। आयोग ने हाल ही में परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। अभ्यर्थी इस पर 25 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी जीडी रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।
वहीं, भारतीय सेना में अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क) / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। सरकारी नौकरी से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
