एजुकेशन

Railway Group D Recruitment 2026: खुशखबरी! रेलवे ग्रुप डी के 21997 पदों पर आवेदन शुरू, जानें क्वालिफिकेशन एज लिमिट और सेलेक्शन प्रोसेस

Railway Group D Recruitment 2026 Notification, Apply Online, Last Date: रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप डी के 21997 पदों पर आवेदन के लिए आज यानी 31 जनवरी 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया (Railway Group D Recruitment 2026) गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है। यहां आप आरआरबी ग्रुप डी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Group D Recruitment 2026 Notification, Apply Online, Last Date (1)

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे ग्रुप डी के 21996 पदों पर आज से आवेदन शुरू

Railway Group D Recruitment 2026 Notification, Apply Online, Last Date: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड शानदार तोहफा लेकर (Railway Group D Recruitment 2026) आया है। यह रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (Railway Group D Vacancy) खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के ग्रुप डी के 21997 पदों पर आज यानी 31 जनवरी से आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकाक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च 2026 है। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक ओपन की जाएगी। यहां आप आरआरबी ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Railway Group D Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

यहां जोन वाइज अलग अलग पद विभाजित किए गए हैं। जिसमें नॉर्दर्न रेलवे के कुल 3537 पद, वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) में कुल 3148 पद, सेंट्रल रेलवे (मुंबई) में 2012 पद, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी) के कुल 1776 पद, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (बिलासपुर) के कुल 1199 पद, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के कुल 1196 पद, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (प्रयागराज/इलाहाबाद) में के 1183 पद, ईस्टर्न रेलवे/मेट्रो कोलकाता में 1180 पद, वेस्ट सेंट्रल रेलवे में कुल 1147, साउथ सेंट्रल रेलवे में 1016 पद, ईस्ट सेंट्रल रेलवे (हाजीपुर) में कुल 976 पद, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के 974 पद, साउथ ईस्टर्न रेलवे (कोलकाता) में 955 पद, ईस्ट कोस्ट रेलवे के कुल 803 पद और साउथ वेस्टर्न रेलवे (हुबली) के कुल 90 पद शामिल हैं।

Railway Group D Recruitment 2026 Apply Online

Railway Group D Recruitment 2026 Apply Online

Railway Group D Recruitment 2026 Age Limit: रेलवे ग्रुप डी क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

रेलवे ग्रुप डी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई की डिग्री भी अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल जरूरी है। यहां ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Railway Group D Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Railway Group D Recruitment 2026 Application Fees: आरआरबी ग्रुप डी आवेदन शुल्क

आरआरबी ग्रुप डी के पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारं को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। जबकि एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यहां सीबीटी परीक्षा के बाद पूरे 250 रुपये रिफंड हो जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Railway Group D Selection Process: आरआरबी ग्रुप डी सेलेक्शन प्रोसेस

आरआरबी ग्रुप डी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के जरिए किया जाएगा। सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Railway Group D Physical Criteria: आरआरबी ग्रुप डी के लिए फिजिकल टेस्ट

वहीं फिजिकल टेस्ट की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों को 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगा। फिर 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। जबकि महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। साथ ही 5 मिनट में 40 सेकेंड में 1000 मीटर दौड़ निकालना अनिवार्य होगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article