एजुकेशन

Sarkari naukri in Rajasthan: विद्युत निगमों 2163 पदों पर भर्ती, पूर्व आवेदकों को 7 अगस्त तक संशोधन का मौका

Sarkari naukri in Rajasthan: राजस्थान के विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में तकनीशियन-III (आईटीआई)/ ऑपरेटर- III (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट- III (आईटीआई) के पदों के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपने पुराने आवेदनों में अब कुल 2163 पदों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक संशोधन कर सकते है।

Image

Rajasthan Rajya Vidyut Prasaran Nigam Limited Recruitment

Rajasthan Recruitment for the Posts Technician-III (ITI)/ Operator-III (ITI)/ Plant Attendant-III (ITI): राजस्थान के विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) में तकनीशियन-III (आईटीआई)/ ऑपरेटर- III (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेन्ट- III (आईटीआई) के पदों के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपने पुराने आवेदनों में अब कुल 2163 पदों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक संशोधन कर सकते है। पूर्व में विज्ञापित 216 रिक्तियों में नवीन सृजित 1947 रिक्तियों को सम्मिलित करते हुये कुल 2163 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया के प्रथम चरण में पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को संशोधन एवं अतिरिक्त जानकारी भरने के लिए लिंक सक्रिया किया जावेगा। द्वितीय चरण में अगस्त के दूसरे पखवाड़े में उन सभी अभ्यर्थियों को आवेदन भरने का अवसर दिया जावेगा जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया था।

एक से 7 अगस्त तक संशोधन का मौका

जिन अभ्यर्थियों नेे पूर्व में 20 फरवरी, 2025 को जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसरण में आवेदन कर दिया था और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दिया था, को नया आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यदि शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक किया गया था जो ऐस आवेदकों का पिछला आवेदन अब भी वैध माना जाएगा। किन्तु ऐसे आवेदकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दिनांक 1 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक अपने आवेदन में संशोधन करना होगा। इस हेतु अभ्यर्थी 1 अगस्त, 2025 से विद्युत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैंः-

  • https://energy.rajasthan.gov.in
  • https://energy.rajasthan.gov.in/rrvun
  • https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn
  • https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
  • https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
  • https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl

उक्त वेबसाइटों पर दिए गए निर्दिष्ट लिंक का उपयोग कर अपने आधार कार्ड, अनुसूचित क्षेत्र एवं विद्युत निगमों की प्राथमिकता आदि का विवरण भरना अनिवार्य होगा। उक्त विवरण नहीं भरने की स्थिति में ऐसे आवेदकों का पिछला आवेदन वैध नहीं माना जाएगा और उनकी उम्मीदवारी बिना किसी सूचना अथवा नोटिस के रद्द कर दी जाएगी।

नए आवेदन 15 अगस्त के आसपास

तकनीशियन-III की भर्ती के द्वितीय चरण में इच्छुक उम्मीदवारों से नये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेंगें जिसकी प्रक्रिया अगस्त, 2025 के दूसरे पखवाड़े में प्रारम्भ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीशियन-III (आईटीआई) के 1947 नवीन पदों के सृजन और उन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की थी जिसके अनुसरण में राज्य के विद्युत निगमों में तकनीशियन-III (आईटीआई) के 216 पदों की प्रक्रियाधीन भर्ती में उक्त 1947 नये पदों को सम्मिलित करते हुए कुल 2163 पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा संशोधित विज्ञप्ति पूर्व में ही दिनांक 17.07.2025 को जारी की जा चुकी है जिसमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 150, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 603, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 498 एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 912 पद है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article