एजुकेशन

RUHS CUET Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

RUHS CUET Admit Card 2026 Released On ruhscuet2026.com: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस ) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RUHS CUET Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आरयूएचएस सीयूईटी का एडमिट कार्ड

RUHS CUET Admit Card 2026 Released On ruhscuet2026.com: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस ) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहा आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह परीक्षा राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है।

बता दें इस वर्ष आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा 21 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आरयूएचएस जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है। वहीं अब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RUHS CUET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ruhscuet2026.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RUHS CUET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RUHS CUET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • उम्मीदवार के पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • एग्जाम हॉल में रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता

RUHS CUET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्

आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article