एजुकेशन

RSSB Rajasthan VDO Result 2025 Declared: जारी हुआ राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, rssb.rajasthan.gov.in पर करें चेक

RSSB Rajasthan VDO Result 2025 Declared: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (Rajasthan VDO Result 2025) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

RSSB Rajasthan VDO Result 2025 Declared: यहां देखें राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RSSB Rajasthan VDO Result 2025 Declared: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan VDO Result 2025) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Rajasthan VDO Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। यहां आप अपने नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से नतीजे चेक कर सकेंगे।

RSSB Rajasthan VDO Result: कब हुई थी परीक्षा

बता दें राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण विकास अधिकारी के कुल 850 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RSSB Rajasthan VDO Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan VDO Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Rajasthan VDO Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा का समय
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस

RSSB Rajasthan VDO Result 2025: इतने उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए कुल 5.12 लाख उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था। यहां 850 पदों के लिए 2300 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article