एजुकेशन

RSSB Rajasthan Group D Exam Guidelines: 53,749 सीटों के लिए 25 लाख आवेदन! यहां देखें राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा की गाइडलाइंस, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट और एंट्री टाइम

RSSB Rajasthan Group D Exam Guidelines, Rajasthan Grade 4 Exam Guidelines In Hindi: आरएसएसबी 4th ग्रेड की परीक्षाएं 19, 20 व 21 सितंबर 2025 को आयोजित (Rajasthan Group D Exam Guidelines) की जाएंगी। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में यहां आप राजस्थान ग्रुप डी परीक्षा की गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, क्या लेकर जाना है? क्या लेकर नहीं जाना है? जान सकते हैं।

Image

RSSB Rajasthan Group D Exam Guidelines: यहां देखें राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा की गाइडलाइंस

RSSB Rajasthan Group D Exam Guidelines, Rajasthan Grade 4 Exam Guidelines In Hindi: राजस्थान 4th ग्रेड की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RSSB Group D Exam Guidelines) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रुप डी (RSSB Grade 4) की परीक्षाएं 19, 20 व 21 सितंबर 2025 को आयोजित करने जा (RSSB Grade 4 Exam Guidelines) रहा है। परीक्षा के लिए कुल 24.76 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53,749 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को 1 घंटे पहले पहुंचना होगा। ऐसे में यहां आप राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा के लिए गाइडलाइंस, डॉक्यूमेंट्स लिस्ट व ड्रेस कोड जान सकते हैं।

Rajasthan Grade 4 Exam Guidelines 2025: बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री

RSMSSB 4th Grade Exam में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

RSSB Grade 4 Exam Guidelines: पुरुष और महिलाओं के लिए ड्रेस कोड

बता दें राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को जींस पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यहां उम्मीदवार शर्ट टी शर्ट, पैंट, कुर्ता पायजामा पहनकर आ सकते हैं। वहीं महिलाओं के ड्रेस कोड की बात करें तो यहां सलवार सूट, साड़ी, कुर्ती (फुल या हाफ स्लीव) पहनने की अनुमति है। जबकि जेवरात और धातु वस्तुएं जैसे चेन, भारी कंगन, बाहरी मेटल बटन आदि बैन हैं।

Rajasthan 4 Grade Exam Guidelines: ये चीजें होंगी बैन

इसके अलावा यहां मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, कोई इलेक्ट्रॉनिक/संचार उपकरण, बैग बैन हैं। अभ्यर्थियों यहां किसी प्रकार का कोई गैजेट नहीं ले जा सकते हैं। साथ ही यहां मफलर, चश्मा, घूप का चश्मा इन सब पर बैन है।

Rajasthan Group D Exam Guidelines In Hindi: पासपोर्ट साइज फोटो की सॉफ्टवेयर से जांच

ध्यान रहें परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को सॉफ्टवेयर द्वारा जांच किया जाएगा। यहां किसी तरह का मिलान ना होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एग्जाम सेंटर पर एंट्री टाइम

आरएसएमएसएसबी की ओर से जारी गाइडलाइंस के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से ठीक 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। यहां एक घंटे पहले एंट्री गेट बंद कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Rajasthan Group D Exam Guidelines: कड़ाई के साथ होगी परीक्षा

बता दें हर बार की तरह इस बार भी राजस्थान ग्रुप डी की परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की जाएगी। यहां उम्मीदवारों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस विभाग के कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!