RSMSSB REET Level 2 Result 2023, Rajasthan Upper Primary School Teacher Result 2023: रीट लेवल 2 रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने रीट लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan REET Level 2 Result 2023) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से रीट लेवल 2 रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से राजस्थान रीट लेवल 2 रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan REET Result 2023: जारी हुआ लेवल 2 रिजल्ट
राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, बोर्ड ने अब रीट लेवल 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि नतीजे हिंदी, पंजाबी और सिंधी विषयों के जारी किए गए हैं। सभी अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download RSMSSB REET Level 2 Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर Primary & Upper Primary School Teacher (Level- 1 & 2) 2022 : Marks Sheet पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
RSMSSB REET Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान रीट परीक्षा के माध्यम से कुल 48000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल लेवल 2 परीक्षा के लिए कुल 9.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
