एजुकेशन

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023: क्या होता है इंन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट, राजस्थान सरकार ने जारी किया 2730 पदों के लिए रिजल्ट

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSMSSB ने इंन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट यानी सूचना सहायक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन रिजल्ट्स को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंंक से परिणाम देख सकेंगे।

Image

RSMSSB सूचना सहायक परिणाम घोषित

RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2023: राजस्थान सरकार ने इंन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें, यह भर्ती 2023 की थी, जिसका रिजल्ट आज 2 जुलाई 2024 को जारी किया गया है। सूचना सहायक परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाने की जरूरत है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंंक से परिणाम देख सकते हैं।

यह राज्य की बड़ी भर्ती में से एक थी, इस अभियान के जरिये 2730 पदों को भरा जाएगा।

RSMSSB Informatics Assistant Notification

इस विज्ञप्ति को 27 जनवरी 2023 में जारी किया गया था, जिस पर 25 फरवरी 2023 तक आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया गया, जबकि एडमिट कार्ड भी इसी साल 14 जनवरी को जारी किया गया था।

जिन लोगों ने यह परीक्षा नहीं दी लेकिन उनमें इस परीक्षा को लेकर रुचि है तो ध्यान रहे Informatics Assistant Exam के लिए 21 से 40 वर्ष तक उम्मीदवार परीक्षा दे सकता है।

Information Assistant Duties and Responsibilities, काम और जिम्मेदारी

वैसे तो विभाग के अनुसार कार्य तय होता है, लेकिन सूचना सहायक को LAN, WAN, नेटवर्क प्रोटोकॉल आदि में तकनीकी सहायता देता है। वे सहायक कार्य भी कर सकते हैं, जैसे कि दस्तावेजों को तैयार करना, सूचना सामग्री बनाना, कार्यक्रमों और नियुक्तियों का प्रबंधन करना, विभिन्न विश्वविद्यालय कार्यालयों के साथ समन्वय करना, व्यापक रिकॉर्ड बनाए रखना और डेटाबेस को अपडेट करना, और यह सब संस्थान की नीतियों और नियमों का पालन करते हुए करना।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article