RSMSSB Informatics Assistant Admit Card 2024, RSMSSB Informatics Assistant Exam 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा इनफॉर्मेटिक असिस्टेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 14 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
RSMSSB Informatics Assistant Exam 2024 Date: कब होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इनफॉर्मेटिक असिस्टेंट एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा समय से 1.5 घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। तय समय के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RSMSSB Informatics Assistant Admit Card 2024: आज आएगा एडमिट कार्ड
राजस्थान इनफॉर्मेटिक असिस्टेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड आज शाम 7 बजे जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RSMSSB Informatics Assistant Admit Card 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर इनफॉर्मेटिक असिस्टेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB Informatics Assistant Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान में इनफॉर्मेटिक असिस्टेंट के कुल 2730 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2415 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 315 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
